दुर्ग। 27 दिसम्बर, 2022, (सीजी संदेश) : दुर्ग जिले में लगातार माेटर सायकल चाेरी की घटना प्रकाष में आ रही थी। जिसको गंभीरता से देखते हुए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धु्रव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर रमणलाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के निर्देशन में सउनि जी0पी0 श्रीवास चाैकी पद्मनाभपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम मे ं बिना नंबर की माेटर सायकल चलाते बोरसी भांठा निवासी धनेश यादव को पकड़ा गया। जिसे गाड़ी का कागजात दिखाने बोला गया तो गोलमोल जवाब दे रहा था जिसे गाड़ी सहित चाैकी पद्मनाभपुर लाकर पूछताछ की गई। निरंतर एवं सतत पूछताछ में आरोपी ने माेटर सायकल को चाेरी करना स्वीकार कर लिया और चाेरी किये गये वाहनाें के सम्बंध में पूछताछ करने पर अपने द्वारा चाेरी किये गये वाहनों को आंगनबाड़ी खण्डहर बोरसी भांठा में छुपाकर रखना बताया धनेश यादव से कुल चार मोटर सायकल बरामद की गई और कुछ गाड़ीयों को रिसाली निवासी अभिमन यादव के पास बेचना बताया जिसे तत्काल टीम को रिसाली भेजकर अवधपुरी आषीश नगर रिसाली से गिरफ्तार किया गया। अभिमन यादव से खरीदी गई गाडि़यों के बारे में पूछताछ करने पर धनोरा शराब भट्ठी के पीछे खलिहान में रखना बताया। अभिमन यादव से कुल 04 मोटर सायकल बरामद की गई। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही चाैकी पद्मनाभपुर से की जा रही है। शेष गाडि़यों की पता तलाश जारी है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि जी.पी. श्रीवास, प्र.आर. पुनित वर्मा, रामस्वरूप कुरेषिया, दुर्ग सिविल टीम के आरक्षक- जावेद खान, किषोर सोनी, प्रषांत पाटणकर, गौर सिंह, नासीर बक्ष, थामसन पीटर, भरथरी निषाद, अजय यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना : चैकी पद्मनाभपुर
अपराध क्रमांक : 1488/2022
धारा : धारा 379 भादवि
प्रार्थी : परदेषी राम पिता तोकराम निषाद उम्र 50 साल पता वृंदा नगर बोरसी
मशरूका : कुल 08 मोटर सायकल बरामद।
कीमत : जुमला कीमती 420000रू