कांकेर। उपपुलिस महानिरीक्षक कांकेर के नवीन पद स्थापना पर कार्यभार डॉ.संजीव शुक्ला 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा ने ग्रहण किया है। इस अवसर पर कांकेर के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर कीर्तन राटौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेश जायसवाल उपस्थित थे। श्री शुक्ला पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में डीआईजी सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। श्री शुक्ला जशपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, रायपुर व दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। कमांडेंट सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भिलाई, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (रेडियो) में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
कांकेर में उपपुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किये डॉ.संजीव शुक्ला ने
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment