भिलाई 15 मार्च 2026। नगर निगम क्षेत्र के गुरु घासीदास नगर वार्ड 23 भिलाई निवासी उमेश कुमार साहू दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से आने-जाने की कठिनाइयों से जूझ रहे थे। उसने अपनी समस्या सर्व समाज कल्याण समिति के समक्ष रखी। स्वर्गीय सोभा सिंह की स्मृति में उनके भाई एवं सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य इंद्रजीत सिंह लिद्दड़ द्वारा आज सर्व समाज कल्याण समिति को एक ट्राईसाइकल भेंट की गयी ।जिसे समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में उमेश कुमार साहू को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह सैनी, सतनाम सिंह एवं समिति के महासचिव मलकीत सिंह , उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, राम हिंदरिया, डॉ. हरजिंदर सिंह , वाजिद अंसारी , सुनील यादव सहित ग्रुरुद्वरा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे । इस मानवीय कार्य में सभाी ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
दिव्यांग को मिला ट्राई साइकिल,,, कई वर्षों से था परेशान, सर्व समाज ककल्याणसमिति
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




