रायपुर 5 फरवरी 2026।श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जुनवानी रोड, भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ. निकिता विधानी को “कार्य प्रदर्शन पर डिजिटल तकनीक का प्रभाव: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों पर एक अध्ययन” विषय पर किए गए शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य डॉ. एकता मिश्रा एवं डॉ. चंद्र मोहन सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि डिजिटल तकनीक उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आधुनिक डिजिटल टूल्स, ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित संचार प्रणालियों ने कार्य की दक्षता, उत्पादकता और समन्वय को बढ़ावा दिया है। साथ ही, तकनीक के प्रभावी उपयोग से कर्मचारियों की कौशल क्षमता में वृद्धि हुई है तथा संस्थानों में कार्य प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनी हैं।
डिजिटल तकनीक ने कार्य प्रदर्शन को दी नई दिशा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



