भिलाई। भिलाई नगर निगम के दो वार्डों के उपचुनाव में कांग्रेस का सीधा सुपड़ा साफ हो गया है। दोनों भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 नेहरू नगर से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस के अतुल श्रीवास्तव को पटकनी दी है। भाजपा के जयप्रकाश यादव को कुल 661 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 424 वोट मिले है। वहीं वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर में भाजपा की प्रमिला दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता साकेत कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिद्वनंदी को मात दी है। भाजपा प्रत्याशी को 687 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 491 वोट मिले है। दोनों वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है।
उपचुनाव में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी हारे….. भाजपा के जयप्रकाश व प्रमिला जीते
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment