दुर्ग। 06फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से दीपक धनगर ने अपनी पीएच.डी. की उपाधि शिक्षा विषय में सफलतापूर्वक पूर्ण कर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके शोध का विषय ” विद्यार्थियों की बहुबुद्धि का उनकी अधिगम शैली एवं शैक्षिक प्रदर्शन पर प्रभाव का अध्ययन “रहा। उन्होंने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. प्रीती गुरनानी एवं सह-शोध निर्देशक डॉ. के. नागमणि (सहायक प्राध्यापक) कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 7 भिलाई नगर के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
डॉ. दीपक धनगर वर्तमान में रावतपुरा सरकार संस्थान कुम्हारी के शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। डॉ. दीपक धनगर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता रामजीवन धनगर (गुरूजी), माता श्रीमती आशा बाई धनगर, धर्मपत्नी प्रियंका धनगर तथा बड़ी बहन श्रीमती योगिता बाली धनगर को देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, गुरुजनों, सहकर्मियों एवं महाविद्यालय के छात्रों तथा मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



