भिलाई। तेज तर्रार दंबग एवं नक्सलियों के मांद में घूसकर लोहा लेने वाले आईजी को दुर्ग रेंज में पाकर जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी के चेहरे खिल उठे। दुर्ग रेंज के चार्ज लेते ही नवपदस्थ आईजी विवेकानंद सिन्हा को बधाई एवं सम्मान मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। नक्सली के जंगल राज में कई वर्षों तक अपना राज चलाकर नक्सलियों को पीछे ढकेले। आज भी कई विशेष कार्यों के लिये विवेकानंद सिन्हा को पुरा पुलिस महकमा जानता है। आईजी विवेकानंद सिन्हा पदभार ग्रहण करने बस्तर से सीधे दुर्ग पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। श्री सिन्हा ने कहा कि जो कानून पर विश्वास रखते हैं, उन्हें पुलिस का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन कानून को नहीं मानने वालों को उनके अपराध की सजा दिलाने में कोई मुरव्वत नहीं की जायेगी। किसी भी मामले की विवेचना ऐसी होनी चाहिए कि अपराधी को रंचमात्र भी संदेह का लाभ नहंी मिले। विवेचक मौका ए वारदात में पहुँच कर नजरी नक्शा के साथ विवेचना करे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने दुर्ग रेंज के बालोद, राजनंादगाँव और कबीरधाम जिलों में नक्सल गतिविधियों को लेकर कहा कि, बस्तर में नक्सली बैकफुट पर आ चुके हैं दुर्ग रेंज की नक्सल प्रभावित जिलों की मौजूदा स्थिति का अध्ययन किया जायेगा। इसके बाद रणनीति तय कर नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में कारगर कदम उठाया जायेगा। उनकी भरसक कोशिश रहेगी कि, नक्सलियों पर पुलिस का खौफ पैदा हो। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर भी नजर रखी जायेगी। उन्होंने भिलाई-दुर्ग शहरी क्षेत्र में नशे के आगोश में समाते युवा पीढ़ी को मुख्य धारा में वापस लाने की दिशा में पुलिस के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही है। खासकर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने विशेष ध्यान दिया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव, अति.पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा, लखन पटले, रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आईजी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सबका परिचय प्राप्त किया। संभाग आयुक्त दिलीप कुमार वासनिक, राजनांदगाँव के पुलिस अधीक्षक बी.एस.धु्रव व अति.पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने भी आईजी श्री सिन्हा का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया।
गौरतलब हो कि आईजी विवेकानंद सिन्हा 1996 केडर के आईपीएस है। प्रतिनियुक्ति पर पांच साल के लिये वे एसपीजी में भी सेवाएं दे चुके है। जांजगीर, राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर के एसपी रह चुके है। बिलासपुर व बस्तर के बाद अब दुर्ग जिले में आईजी का पद सम्भाल रहे है।
अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा : आईजी सिन्हा….. हिदायत : विवेचना ऐसी होनी चाहिये की रंचमात्र का लाभ न मिले
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment