भिलाई तीन 12 सितंबर 2025। नगर निगम भिलाई चरोदा में आयुक्त डी. एस. राजपूत के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पक्ष और विपक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बाकायदा क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा को लिखित शिकायत कर स्थानांतरण की मांग कर डाली है। इसके पूर्व कर्मचारी को वेतन नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन किए हैं। आज नगर निगम के दर्जनों पार्षद ने आरोप लगाया कि आयुक्त द्वारा किसी भी पार्षद के आवेदन पर विचार नहीं किया जाता है, ना ही नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र में किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। आयुक्त के द्वारा मूलभूत सुविधा को भी नजर अंदाज किया जाता है। आयुक्त के द्वारा पार्षदों के कॉल को भी नहीं उठाया जाता है। कोई भी कार्य में बिना कमीशन लिये नहीं किया जाता है, जिस कार्य का कमीशन नहीं मिलता है उस कार्य को लंबित रखकर पैसे की मांग लगातार किया जाता है ।निगम कार्यालय में ना ही उपस्थित नहीं के बराबर होती है। सभी पार्षदों ने विधायक को सील सहित हस्ताक्षर कर आयुक्त को हटाने की मांग की है। पार्षदों में अभिषेक वर्मा (बडू) पार्षद वार्ड क्र 18, उत्तर वसुन्धरा नगर नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा चंद्रप्रकाश पाण्डेय पार्षद वार्ड 28. जोन-3 चरोदा,नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा , श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर पार्षद,वार्ड 16. बाजार बार्ड नगर पालिक निग पार्षद वार्ड 20. पंचशील नगर नगर पालिक निगम मिलाई चरोदा,डी. शोभारानी पार्षद
वार्ड 27. जोन-2 ,ललित कुमार दुर्गा पार्षद,वार्ड क्र. २९ जी केबिन पी.पी. वार,नंदिनी जांगडे पार्षद तार्ड 34 जी. केबिन चरोदा नगर पालिक निगम ,12 संजय यादव वार्ड 21, चरोदा बस्ती नगर , पार्षद वार्ड 10, शांति पारा और कुसुम विपिन चंद्राकर पार्षद वार्ड 09, शीतला पारा सहित कई लोग शामिल हैं।
आयुक्त को हटाने के लिए पार्षदों ने खोला मोर्चा,,,,,पक्ष विपक्ष शामिल क्षेत्रीय विधायक को सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment