भिलाई 21 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की स्वीकृति से एवं राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी की अनुशंसा पर पीयूष मिश्रा, पार्षद भिलाई नगर निगम को दुर्ग जिला राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं । वीिगत 20दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के भिलाई आगमन पर एक कार्यक्रम के तहत पीयूष मिश्रा को ब्राह्मण समाज के समर्पित भाव से सेवा करने और सक्रियता को देखते हुए दुर्ग जिला राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद की नियुक्ति का पत्र सौंपा गया। स्वजनों फुल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशि कांत तिवारी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संभागीय महासचिव दीपक मिश्रा,अरुण पंडा, रविंद कुमार, प्रदेश सचिव नीरज शर्मा, निखिलेश शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, ब्रजेश शर्मा, नमिता शर्मा, सुमन पांडे, बृजमोहन तिवारी, राकेश दूबे, नंदू शर्मा, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, जितेंद्र तिवारी, चंद्र शेखर पांडे, प्रीति दुबे, प्रीति बेहरा, मंजरी दुबे, लीना दुबे, अनीता पांडे, विभा मिश्रा, गोदावरी पांडे, अनिल शुक्ला, अविनाश तिवारी, किशोर तिवारी, संतोष अवस्थी, आनंद महाराज, शिव शर्मा, राजेश पांडे ने स्वागत करते हुए बधाई दी। समाज के लोगों ने विश्वास प्रकट किया कि दुर्ग जिले में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज को पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में एक मजबूती मिलेगी और संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव राकेश शुक्ला ने किया कार्यक्रम पश्चात खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 16 परशु राम चौक पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने भगवान श्री परशु राम जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया एवं चरण पूजन किया गया।
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया पार्षद पीयूष मिश्रा को
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



