भिलाई। 10अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : NDPS Act के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में सुपेला लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास सफेद बोरी में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 02 किलो 250 ग्राम गांजा जिसकी कुल कीमत 1,10000₹, के साथ मौके से मादक पदार्थ एवं मोबाइल फोन जप्त कर NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास सफेद बोरी में अवैध गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी सौरभ साखरे उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 11, थाना वैशाली नगर, भिलाई को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹1,10,000) एवं एक मोबाइल फोन (कीमत ₹25,000) जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश साहु, सउनि अजय शंकर अविनाशी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, प्रकाशचन्द्र तिवारी एवं गंभीर जाट की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
घटनास्थल :
लक्ष्मी मार्केट कचरा मैदान, बिजली ट्रांसफार्मर के पास, सुपेला, भिलाई
आरोपी का नाम :
1. सौरभ साखरे उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड 11, थाना वैशाली नगर, भिलाई
जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा – 02 किलो 250 ग्राम
2. मोबाइल फोन (आईफोन 12 प्रो)
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



