भिलाई 31 जनवरी 2025। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत भिलाई नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव है। एक वार्ड-35 है जिसे शारदा पारा के नाम से जाना जाता है। इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। भाजपा ने चंदन यादव को तथा कांग्रेस ने मनोज सिन्हा को पार्षद प्रत्याशी की टिकट दी थी। आज कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने भाजपा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने मनोज सिन्हा का भाजपा प्रवेश करवाया है।
शारदा पारा वार्ड 35 का कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल,,,,,विधायक व अध्यक्ष ने कराया भाजपा प्रवेश
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



