भिलाई 4 फरवरी 2026। नेशनल एकेडमी स्कूल रिसाली रोड धनौरा भिलाई में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सर्वसमाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमनदीप कौर सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित भी कीं।कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव श्री मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री जोगा राव , श्री शाहनवाज कुरैशी , श्री रमन राव , श्री वाजिद अंसारी , श्री सुनील यादव सहित स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।



