भिलाई। 06 सितम्बर, 2025, (सीजी संदेश) : दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन 7 अगस्त रविवार को देवबलौदा परिक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए ग्राम– देवबलोद, उरला, कुगदा, जंजगिरी के सभी युवाओं को कार्यक्रम व बाइक रैली में सम्मिलित होने के लिए जानकारी दी गई। तैयारी हेतु रखी गई बैठक में मुख्य रूप से यादव समाज के जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव, सुरेंद्र यादव, रवि यादव, चंदन यादव, दादू यादव, सूरज यादव, कारण यादव सहित सभी क्षेत्रीय युवा शामिल हुए।
गजेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा किया जाएगा सम्मान

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment