भिलाई। 09 जुलाई, 2025, (सीजी संदेश) : केन्द्र सरकार की नवीन श्रम सहिंता के विरोध में देश भर में आज ट्रेड यूनियनों और किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। भिलाई में भिलाई इस्पात सयंत्र के कर्मचारी और ठेका श्रमिक प्रदर्शन पर है। आज सभी ट्रेड युनियनों ने सामूहिक रूप से केंद्रीय युनियनों के आवाहन पर हड़ताल पर हैं वही भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा कर्मचारियों की गतिविधियो पर नजर रखने के लिए अपने सयंत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है दरअसल केंद्रीय और स्थानीय ट्रेड यूनियन कोरोना काल में मजदूरों के 44 श्रम कानूनों में से 29 प्रभावशाली कानूनों को खत्म कर चार नए लेबर कोड (श्रम संहिता) बनाए जाने का विरोध कर रहें है। जिन चार नए श्रम संहिताओं के लागू होने पर महिलाओं को नाइट शिफ्ट, ईपीएफ में कटौती और 8 के स्थान पर 12 घन्टे की ड्यूटी जैसे कानून लागू हो जाएंगे। श्रम समाप्त करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय यूनियनों ने 9 जुलाई को हड़ताल का आह्वान किया था। जिस पर देशभर में आज सुबह से ही हड़ताल जारी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई इस्पात सयंत्र में अलग अलग स्थानों पर बीएमएस, इंटक, सीटू, लोईमु, इस्पात श्रमिक मंच, एटक, एक्टू जैसे ट्रेड युनियनों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। बारिश की वजह से सुबह रेनकोट पहनकर कर्मचारी यूनियन के नेता सड़कों पर अपने-अपने संगठन का झंडा लहराते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। भिलाई इस्पात सयंत्र प्रबन्धन ने भी इसके लिए तैयारी की है। संयंत्र प्रबंधन ने साफ संकेत दे दिया है कि पिछली बार हड़ताल के आरोपितों का प्रमोशन रोका गया था। इस बार कोई हरकत हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साक्ष्य के लिए सीसीटीवी कैमरे से गेट के लाइव फुटेज शुरू हो गए हैं। वीडियो और फोटोग्राफी भी होगी। पिछली हड़ताल में 250 से ज्यादा कर्मचारियों का प्रमोशन रोक दिया गया था। इस बार भी इस तरह की कार्यवाई की तैयारी में प्रबन्धन नजर आ रहा है।
ट्रेड यूनियनों का देश व्यापी हड़ताल, भिलाई सेक्टर 1 मुर्गा चौक पर बीएसपी के कर्मचारी और ठेका श्रमिक कर रहे प्रदर्शन, प्रबंधन भी सीसीटीवी कैमरे, वीडियो और फोटोग्राफी के जरिए रख रहा नजर

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment