भिलाई। 13अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 4 का प्रतिनिधि मंडल भिलाई नगर टाउनशिप क्षेत्र सेक्टर 6 एवं सेक्टर 5 से जुड़े विभिन्न जनहित की समस्याओं को लेकर कोतवाली थाना भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा से मिलकर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के नाम ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस के प्राधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने मांग किया कि सेक्टर 6 साईं बाबा मंदिर मैं विगत माह में हुई चोरी जिसमें की लाखों रुपए के आभूषण एवं अन्य पूजा संबंधित आवश्यक वस्तुएं चोरी हुई थी उक्त मामले की जांच जल्द से जल्द कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए सेक्टर 6 साइ बाबा मंदिर मैं हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुडी हुई है एवं घटना को हुए काफी समय हो गया।
सेक्टर 6 एवं सेक्टर 5 मैं जिन जर्जर भवनों को बीएसपी द्वारा खाली कर दिया गया है उन बिल्डिंगों में आज सामाजिक तत्वों का शाम को डेरा होता है एवं सामाजिक कृत्य एवं नशापन किया जाता है अतः इन्हें चिन्हित कर पुलिस पेट्रोलिंग तेज की जाए। खाली मैदाने में भी रात के समय पुलिस पेट्रोलियम तेज की जाए जहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा नशापन इत्यादि किया जाता है। सेक्टर 6ई मार्केट में लगने वाले खाने के स्टॉल्स में सड़क मैं भीड़ लगने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी दिक्कत आती है इस पर कार्रवाई करें एवं दुकानदारों पर शक्ति से बरसते हुए दुकान के सामने भीड़ न लगने दे जिस की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। सेक्टर 6 सेक्टर 5 के कई स्कूलों के सामने पान ठेले खुले हुए हैं इन्हें भी नियंत्रित किया जाए एवं मापदंडों का पालन कर उचित दूरी पर ही दुकान लगाने की अनुमति दिया जाए साथ ही साथ स्कूलों के आसपास खबरें मिलती है कि नशे की सामग्री बिक्री की जाती है इस पर पुलिस उचित कार्रवाई करें। उक्त विषय पर भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने आश्वासित किया है कि पुलिस पेट्रोलिंग तेज की जाएगी एवं कानून व्यवस्था सुचारू बनाने में अपनी जिम्मेदारियां का पालन किया जाएगा। ज्ञापन सपना वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुमित पवार, जिला सचिव तोषु वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जी याकूब, पूर्व भिलाई नगर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गोयल,भिलाई शहर खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित सिंह, पार्षद सेवन ठाकुर, जोन अध्यक्ष राहुल शर्मा, छोटू रजक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अभय कुमार भद्रा, आशीष यादव, अभय प्रताप सिंह, राकेश ठाकुर,दाउलाल चंद्राकर, बी. एम. सिंह, अजय यादव ,कोषाध्यक्ष :- सतीश सोनकर ,महामंत्री :- संतोष उमरेकर, एस,जे कुरैशी, सत्यनारायण गुप्ता, डी. पी. सिंह, , आकाश हडे सचिव :-लक्ष्मीकांत तिवारी, संदीप कोरी, प्रेमनाथ मारकंडे, रंजित पासवान, संयुक्त महामंत्री , जोन्सन एस. बारा, राकेश ठाकुर, , धनुष साहू, एस. जे. कुरैशी, महेंद्र सिंह गिल(सन्नी), , गौरव साहू, -, अमित उपाध्याय, अवि साहू, भुज़ु, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



