कुम्हारी। कुम्हारी नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया हुआ है। 24 वार्ड वाले इस पालिका में 15 कांग्रेस, भाजपा 5 और 4 निर्दलीय पार्षद जीत कर आये है। इस तरह तरफ फिर कांग्रेस का अध्यक्ष बनना लगना तय है। कुम्हारी नगर पालिका पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस क्षेत्र के विधायक है। क्षेत्र के चुनाव प्रचार की कमान ओएसडी मनीष बंछोर, पाटन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष संदीप निरंकारी, महामंत्री निर्मल कोसरे, संभाल रहे थे। जीत का श्रेय इन लोगों ने कार्यकर्ता व जनता को दिये है। वहीं पाटन में भी कांग्रेस का झण्डा लहराया है। कई वर्षो के बाद भाजपा के गढ़ को ढहाया है। 12 कांग्रेस, 2 भाजपा, 1 निर्दलीय पार्षद की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 शांति टंडन कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 महेश कुमार सोनकर निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 थनेश पटेल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 मनहरण यादव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 राजेश्वर सोनकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 लता खैरवार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 प्रमोद सिंह राजपूत कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 सुधाकर त्रिपाठी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 11 नीतू रावते कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 सती यादव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 ललिता ध्रुव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 ओम नारायण कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 राघनी राचू निसाद भाजपा, वार्ड क्रमांक 16 युजेन्द्र कुमार साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 17 राकेश कुर्रे निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 19 लोकेश कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्ववन्दी को मात दी है।
पाटन में कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 1 कैलाश चंद देवांगन, वार्ड क्रमांक 5 भूपेन्द्र कश्यप, वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती लक्ष्मी बाई कोसरिया, वार्ड क्रमांक 7 अशोक कुमार, वार्ड क्रमांक 8 श्रीमती अर्पिता आभाष दुबे, वार्ड क्रमांक 9 डोमन भारती, वार्ड क्रमांक 10 मनीष देवांगन, वार्ड क्रमांक 11 प्रेमलता देवांगन, वार्ड क्रमांक 12 बलदाऊ भाले, वार्ड क्रमांक 13 लिलेश कुमार वर्मा, वार्ड क्रमांक 14 लीलाधर वर्मा, वार्ड क्रमांक 15 शीतल कमल किशोर जीते है। वहीं भाजपा से वार्ड क्रमांक 3 योगेश निक्की भाले, वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती चंद्रकला सोनू यादव, निर्दलीय वार्ड क्रमांक 2 मोहन लाल देवांगन ने जीत दर्ज की है।
पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का सुपड़ा साफ….. विपक्ष के लायक भी नहीं बचे….. कार्यकर्ता व जनता को जीत का श्रेय
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment