भिलाई 23 मई 2023। शहर की राजनीति में पकड़ रखने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष का आज हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। वे अपने समय के भारतीय जनता पार्टी के धाकड़ नेता माने जाते थे। जब कांग्रेस की तूती बोलती थी उस समय जनसंघीय के रूप में कार्य करते रहे। बाद भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर आसीन हुए।कार्यकर्ता के बतौर कई चुनाव में उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। आज उसके निधन पर राजनीतिक पार्टी के नेता सहित अन्य चाहने वाले ने शोक संवेदना व्यक्त किए है। परिवारजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप-2 शीतला मंदिर के पास पावर हाउस भिलाई निवासी अवतार सिंह वाधवा 63 वर्ष का मंगलवार की रात 9:30 बजे निधन हो गया। अवतार सिंह वाधवा, गुरप्रीत वाधवा व मनप्रीत वाधवा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से 24 मई को बुधवार को रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, विनय चौबे, नितेश शर्मा, सोनल दुबे, शरद मिश्रा सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नहीं रहे ,,,, 24 मई को सुपेला स्थित रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment