भिलाई। 11 मई, 2025, (सीजी संदेश) : बिहार में 5403043/रूपये धोखाधड़ी कर थाना वैशाली नगर के राम नगर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर लुक छुप कर रह रहे दो आरोपियो को पुलिस ने थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा पुलिस के सुपुर्द किया। नालंदा पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगने के बाद दुर्ग पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सहयोग कर आरोपियों को पकड़़कर बिहार पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के धारा 316(3), 318(4) बीएनएस* के प्रकरण में आरोपीगण सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार निवासी ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार जो कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 5403043 रू. का गबन कर भागकर थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लुक छिप कर रह रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग करने हेतु थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। निर्देशानुसार उनि अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पता तलाश करने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। बाद विधिवत अग्रिम कार्यवाही के दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार निवासी ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को थाना कल्याण बिगहा, जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।
आरोपी –
1- सत्येन्द्र कुमार
2- रितिक कुमार
निवासी – ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार
बिहार में 54 लाख रूपये धोखाधड़ी कर राम नगर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर छुप कर रह रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के सुपुर्द किया

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment