भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह अंडा चौक खुर्सीपार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, खेसारी लाल यादव एवं दिलीप षडंगी का सम्मान किया गया। उनको यह सम्मान छठ पूजा पर छत्तीसगढ़ में अवकाश घोषित करने हेतु किया गया। सर्वप्रथम समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प से किया तथा लंबे समय से जर्जर हो चूके हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं की मांग की। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और कहा मैं धन्यवाद जताता हूं कि आपने मुझे सम्मान किया एवं जमीन भी आप को दिया जाएगा एवं हथखोज ट्रांसपोर्ट जो जर्जर हो चुका है उसे भी ठीक किया जाएगा। कड़ाके की ठंड के बीच भी इतने लोग अंडा चौक ग्राउंड पर पहुंचे इसकी भी तारीफ करने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं चुके।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने भोजपुरी गीतों के माध्यम से महफील को रौशन किया। वहीं दिलीप षडंगी ने भी छत्तीसगढ़ी गीतों की भी प्रस्तुति दी। इस बीच खेसाली लाल यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वे दिल्ली में लिट्टी चोखा का दुकान लगाते थे। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था और लिट्टी चोखा की दुकान से जो आमदनी होती थी उससे कैसेट बनाता था। धीरे धीरे भोजपुरी फिल्मों तक पहुंचा और आज स्थापित हूं। खेसारी लाल ने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 3000 से अधिक गाने गाए। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म स्टार गोविंदा काफी पसंद हैं। उन्हीं की फिल्में व उनका डांस देखकर बड़ा हुआ और वहीं मेरी पे्ररणा हैं। भिलाई के लोग काफी मिलनसार है। यहां भोजपुरी को लेकर जो प्यार दिखा वह शानदार है। इस कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक संजय ओझा, अरूण सिंह, निशीकांत शर्मा, ठाकुर मनोज, सुभाष साव, सुभाष शर्मा, विरेन्द्र यादव, घनश्याम सिंह, डॉ.दिनेश सिंह, हरेन्द्र यादव, आदित्य सिंग, सुरेन्द्र प्रसाद, मृत्युंजय भगत, बीपी सिंह, गणेश शुक्ला, हरिराम विश्वकर्मा, नंद किशोर, त्रिभुवन प्रसाद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।