भिलाई। भारतीय जूडो महासंघ के द्वारा राष्ट्रीय जुनियर जूडो प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन लखनऊ उ.प्र. में 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक के.डी.बाबू सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। चयनित खिलाडिय़ों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 8 नवम्बर से 29 नवम्बर तक अनलिमिटेड जूडो ऐकडमी, हाऊसिंग बोर्ड भिलाई में आयोजित किया गया है। प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी सचिव एस.आर.सोनी, उपाध्यक्ष राजीव मेनन, थामस गिलसन, आर. पी.शर्मा, लखन साहू ने प्रदेश की टीम की घोषणा की।
प्रदेश की टीम में चयनित खिलाडिय़ों के नाम अनिता यादव बिलासपुर, निरंजनी दलाई दुर्ग, लक्ष्मी तेलम बीजापुर, दिव्या कुमारी भिलाई, सुस्मीता दास भिलाई, पूर्वा राजपूत रायपुर, साक्षी चौहान बलौदा बाजार, योगिता राजपूत (प्रबंधक) रायपुर, अजय साहू रायपुर, प्रदीप कुमार बघेल कोंडागाँव, अभिषेक जायसवाल बिलासपुर, योगेन्द्र साहू भिलाई, रुपेन्द्र कुमार ढिंढे भिलाई, अनमोल सिंह दुर्ग, भूपेन्द्र नेताम दुर्ग, विभान्शु मिश्रा बलौदा बाजार, विजय नाग (प्रशिक्षक) भिलाई, पी. किशोर (प्रशिक्षक) शामिल है। भिलाई की टीम आज दुर्ग से लखनऊ, उ.प्र. के लिए रवाना हो गई। अरुण द्विवेदी, अध्यक्ष, छ.ग.प्रदेश जूडो संघ, एस.एस.सोनी सचिव, छ.ग.प्रदेश जूडो संघ, सी.पी.चौधरी, अध्यक्ष एकेडेन्सी जूडो क्लब, थामस गिल्सन, राजीव मेनन, बशीर खान, पी. किशोर, शेख शरीफ, किरण शर्मा, राहुल शर्मा, कीर्तिक स्वामी, रेखा, श्वेता विजय नाग, गुप्तेश्वर सिंह यादव, परमजीत सिंह, अशोक पटेल, लोकेश निर्मलकर, राहुल कुमार, ज्योति रानी, मधु रानी, लता कुमारी, रुपेन्द्र डिंढ्रे, परिचय मिश्रा, रमाशंकर यादव, सुदर्शन निर्मलकर, रवि साहू, राहुल शर्मा, देवेश राऊत, भीषम कुमार वर्मा, अनमोल, यशवंत ध्रुव, दीपक कौनेजे, नेहा वर्मा, शुभम तिवारी, निखिल प्रसाद, प्रियंका बाकुरे, सूरज वर्मा सचिव पी. सुरेश राव, बलौदा बाजार, रायपुर से अनिश मेनान सुरजपुर से सचिव अरविन्द सिंह, बिलासपुर से सचिव राजकुमार जायसवाल, दुर्ग जिला से सचिव आलोक मिश्रा, बी.एस.पी.जूडो क्लब के अशोक पटेल, बेमेतरा के सचिव प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ जूडोका संतोष यादव, जगदीश चौधरी, अनलिमिटेड जूडो एकाडमी के सचिव पी.आदिनारायण, मीनाक्षी शर्मा, संतोष जंघेल आदि ने शुभकामनायें दी।
जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने भिलाई की टीम लखनऊ रवाना….. 18 सदस्यी टीम के.डी. बाबू सिंह स्टेडियम में करेंगे प्रदर्शन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment