भिलाई। किन्नरों का दिया हुआ चेलैंज कभी खाली नहीं जाता। एक किन्नर ने दूसरे किन्नर को दो दिन पहले ही मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। उसको दूसरे दिन ही किन्नर ने अमली जामा पहनाया। किन्नर के शव यात्रा निकलने के पहले ही आरोपी किन्नर को पुलिस ने धरदबोचा। यह उनकी कामयाबी है। वसूली के लिये इलाके को लेकर मृतक छाया उर्फ सोनू किन्नर को काजल किन्नर ने धमकी दी थी कि मेरा क्षेत्र को छोड़कर चला नहीं तो इसका परिणाम मौत देकर चुकानी होगी। इस मामले में दिलचस्प पहलु यह भी है कि किसी भी किन्नर की मौत उसका अंतिम संस्कार रात्रि में ही किया जाने का मिथक प्रचरित है। आज दिन में ही किसी किन्नर की अंतिम यात्रा निकलने पर यह लोगों में चर्चा की विषय बना हुआ है। भिलाई नगर कंट्रोल रूम में पत्रवार्ता लेते हुये शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा ने बताया कि रविवार सुबह राजीव नगर दुर्ग में एक खाली प्लाट में बोरी में भरकर फेंके गये संदिग्ध वस्तु के बारे में लोगो ने पुलिस को सूचना दी। दुर्ग थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, बोरे को खोलकर देखने पर उसमें एक लाश मिली, लोगो ने देखकर उसकी पहचान उसी मोहल्ले में रहने वाली सोनू उर्फ छाया किन्नर के रूप में की। लाश के गले तथा पेट में किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। एफएसएल टीम व डॉग स्क्वाड़ को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने तत्काल टीम बनाकर, वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में आरोपी के धर पकड़ की कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। मृतक सोनू उर्फ छाया किन्नर को कुछ दिनो पहले दुर्ग पुलिस ने चाईल्ड ट्रेफेकिंग के मामले में जेल भेजा था। जहां से कुछ दिनो पूर्व ही जमानत पर छूटी थी। जेल से निकलने के कुछ दिन बाद ही उसकी हत्या हो जाना पूर्व घटना क्रम से जुडे होने की ओर ईशारा कर रहा था। इस दिशा में जांच पड़ताल के लिये एक टीम लगाई गई। घटना के पिछली रात नौ बजे तक मृतिका अपने घर पर ही थी। किसी के फोन आने पर वह घर से निकल कर चली गई थी। और लौटकर नहीं आई सुबह तक वापस नहीं आने लोगो ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया था। पुलिस ने अपने जांच की दिशा को केंद्रित आये आखिरी कॉल के बारे में जांच पड़ताल आरंभ किया। कुछ लोगो से जानकारी रही हुये उसे रात्रि में देखा गया था।
पास रहने वालों से पिछली रात काजल किन्नर के क्रियाकलाप को जानने के लिये लगाया गया। काजल किन्नर के मकान के नीचे व आस पडोस के रहने वालो ने बताया कि रात्रि करीब ग्यारह बजे के आस पास झगड़ा लड़ाई, चीखने चिललाने की आवाज काजल किन्नर के घर से आई थी। पर उससे पूछने पर कुछ नहीं हुआ हैं कहकर काजल किन्नर ने बात टाल दिया था। पर उसकी गतिविधि संदिग्ध थी। इस जानकारी के बाद काजल किन्नर से गहनता एंव कड़ाई से पूछताछ की गई। कई घण्टो के मशक्कत के बाद अंतत: काजल किन्नर ने सोनू उर्फ छाया किन्नर की हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि करीब दो साल पहले सत्तर हजार रूपये सोनू किन्नर को उधारी में दी थी। लगातार मांगने पर भी वह पैसे वापस नहीं दे रही थी। इस बात से वह नाराज थी। तब योजना बनाकर घटना की रात्रि वह उसे फोनकर खाना खाने के लिये बुलाई दोनो ने शराब पीया और जैसे ही सोनू किन्नर को ज्यादा नशा हुआ इसने ब्लेड व चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना में ईस्तेमाल किया गया औजार पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। आरोपिया काजल किन्नर उर्फ शंकर बुद्धे पिता गंगा राम बुद्धे उम्र 30 वर्ष सा. राजीव नगर साहू गुरूजी का मकान, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा हैं। इस तरह पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अंधे कत्ल का खुलासा जल्द हो सका। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक सुरेश ध्रुव, विनोद सिंह, संतोष पाण्डेय, अशोक साहू, नरेंद्र सिंह, आरक्षक खुर्रम बख्श, आरक्षक धीरेंद्र यादव, थाना दुर्ग का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने पुलिस टीम की सराहना की हैं।
भिलाई : किन्नरों का दिया हुआ चेलैंज नहीं जाता खाली…..पहले वाईस रिकार्डिंग पर दी धमकी फिर की हत्या…..पहली बार किसी किन्नर की दिन में निकलेगी शव यात्रा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment