भिलाई 13 मार्च 2026। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ द्वारा E D (works ) के साथ संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों को नॉन फ़ाइनेंशियल अवार्ड प्रदान करने का प्रस्ताव रखा था ।भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की मांग को स्वीकार करते हुए नॉन फ़ाइनेंशियल अवार्ड देने का निर्णय लिया ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन इसका स्वागत करता है ।आज इसी के तहत ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार से भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात कर सभी कर्मचारियों को पिछले साल की तरह इस वर्ष भी एमेजॉन गिफ़्ट बॉचर देने का प्रस्ताव रखा ।इस प्रस्ताव को मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा स्वीकृति प्रदान की ।प्रतिनिधि मंडल में संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू,संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार पाल,अनिल राय, अरूप राय उपस्थित थे ।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को नॉन फ़ाइनेंशियल अवार्ड मिलने में लगी मुहर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




