भिलाई। 03अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : महाप्रबंधक इंचार्ज पर्सनल एच आर विभाग के जे.एन.ठाकुर से भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने 3 अप्रैल को मिलकर ज्ञापन सौंपा और भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों हो रहे परेशानियों से अवगत कराया। इस्पात क्लबों के आंबटन को संयंत्र के कर्मचारियों के लिए सरल बनाने हेतु, वर्तमान में कर्मचारियों को क्लब की सुविधाओं के आबंटन हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया अपेक्षाकृत जटिल एवं समय लेने वाली है, जिसके कारण कर्मचारियों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्लब के आबंटन की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने हेतु निम्नलिखित सुझावों पर विचार किया जाए:
1.संयंत्र के नियमित कर्मचारियों को क्लब के बिना सदस्य होने पर भी क्लब का आंबटन किया जाए ,कर्मचारी क्लब के आंबटन के पश्चात क्लब का सदस्य स्वयं बन जाता है ।
2.आवश्यक दस्तावेजों की संख्या को न्यूनतम किया जाए।
3.पात्रता मानदंड को स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाया जाए।
4.स्वीकृति की समय-सीमा निर्धारित की जाए ताकि प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण हो सके।
5.संबंधित जानकारी क्लबों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।
6. कर्मचारियों को वैवाहिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भिलाई क्लब,स्टील कलब एवं भिलाई होटल को आबंटित करने की स्वीकृति प्रदान करें ।
7. SESBF खाते की राशि अपडेट ना होने की वजह से कम राशि दिखाई गई है इसे प्रबंधन द्वारा एक माह में दुरुस्त किया जाएगा ।कर्मचारियों को इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है ।
8. संयंत्र के मेडिकल स्वास्थ्य ऐप में कनेक्टिविटी की समस्या तथा कर्मचारियों का मोबाइल अपडेट करने हेतु सेक्टर 9 अस्पताल जाने की बाध्यता ख़त्म कर सम्बंधित कार्मिक विभाग में ही इसे किया जाए ।
9. कर्मयोगी ऐप की भाषा को हिंदी में परिवर्तित करने की मांग की गई जिसे प्रबंधन द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इन मुद्दों के सुधारों से न केवल कर्मचारियों को सुविधा होगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ प्रबंधन से मांग करता है कि उपरोक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करें।ज्ञापन देने वालों में संघ की ओर से महामंत्री चन्ना केशवलू ,उपाध्यक्ष मृगेंद्र कुमार,जगजीत सिंह,संयुक्त महामन्त्री प्रदीप कुमार पाल,अनिल गजभिये, कोषाध्यक्ष रवि चौधरी उपस्थित थे ।



