भिलाई। 04 मई, 2025, (सीजी संदेश) : बीएसपी शिक्षा विभाग जिला संघ भिलाई की ओर से स्काउट गाइड की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने साइकिल से सवारी करते हुए पर्यावरण’, सुरक्षा व संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया। बच्चों ने भिलाई विद्यालय से आगे जाकर पूरे परिवेश को तन मन धन, सवसे ऊपर वन’ नारे से गुंजायमान कर दिया। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में विभाग के अधिकारीगण, शिक्षक एवं पालक सम्मिलित हुए। भिलाई संघ के इस आयोजन में प्रमुख रुप से सरिता शाक्य जिला सचिव, डी.ओ सी गाइड कीर्तिलता देशमुख डी.ओ.सी. स्काउट सत्य नारायण साहू, डॉ. शीतल चंद्र शर्मा डी.टी.सी. वंदना सोनवाने डी.टी.सी., मीनाक्षी अय्यर, रजनी रजक अविनाश चंद्र शील, वरिष्ठ व्याख्याता, डी. के. साहू और श्रवण कुमार साहू आदि ने कार्यक्रम में भागीदारी क़ी।