भिलाई 12 मार्च 2026। प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी एवं अपराध के विरोध में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार, 12 मार्च को प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पर हल्ला बोला। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जोश दिखाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेट को तोड़ दिया जिससे पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। दूसरे बैरिकेट पर पुलिस की जबरदस्त नाकाबंदी थी जिसे भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ने का प्रयास किया। आधे घंटे की झूमा झटकी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले दिशा निर्देश के अनुसार भाजपा कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करने प्रियदर्शनी परिसर में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में कांग्रेस का ध्वज और बैनर पोस्टर लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, महापौर नीरज पाल,प्रदेश सचिव शीजू एंथोनी,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, महापौर नीरज पाल, इरफान खान, पूर्व महापौर नीता लोधी,अतुल साहू, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर,बंटी साहू, इमरान अंसारी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष नरसिंह नाथ, डी राजू, गुड्डू खान, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्ता, राजेश चौधरी, दिनेश पटेल, मुकुंद भाऊ,सुमित पवार,गिरवर बंटी साहू, नेहा साहू,विभा शर्मा,नन्द कश्यप,हीराशंकर,विनोद,वसु,नीलू लिमेश,किशन, धनेश्वरी साहू,अनिशा,ऊषा शर्मा ,लादू सिंह,शमशेर, तुषार,रोहन, शशिकांत,प्रभाकर,दिनेश
सहित हजारों की संख्या में पुरुष व महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए।भाजपा कार्यालय के घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय की जबरदस्त घेराबंदी की थी प्रदर्शनकरियों को रोकने दो बैरिकेट लगाए गए थे। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का जोश देखने काबिल था। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आगमन होते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की गई और भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। पहले बैरिकेट पर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी बांस बल्ली के बैरिकेट को तोड़कर आगे निकल गए। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश देखते हुए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अगले बैरिकेट पर कड़ी नाकाबंदी कर दी गई तथा जवानों को सतर्क कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचते ही दोनों तरफ से झूम झटकी शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपने कंधों पर उठा लिया जिससे कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। पूरी ताकत से बैरिकेट को हटाने का प्रयास किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। लगभग आधे घंटे चले मशक्कत के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने एसडीएम श्री पिसदा को ज्ञापन सौंपा। अफीम की खेती के पीछे बहुत बड़ा सिंडिकेट, प्रदेश
सरकार इसके लिए जिम्मेदार : ताम्रध्वज साहू इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बात सिर्फ अफीम की खेती की नहीं है। यहां पूरा का पूरा महकमा जिम्मेदार है। खेती होती है तो सरकार हर वर्ष इसका रकबा नपवाती है। कितने रकबे में कौन-कौन सी फसल है। बाहर से मजदूर आते हैं, सिंचाई होती है, खाद बीज डाले जाते हैं, फिर यहां के आरआई, पटवारी और कोटवार की क्या जिम्मेदारी थी ? सिर्फ पुलिस प्रशासन ही नहीं सारा महकमा जो इससे संबंधित है उनकी क्या जिम्मेदारी थी ? यह सब दोषी हैं इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सारी रिपोर्टिंग प्रदेश सरकार के अंडर में होती है ऐसे में सरकार की ही सारी जिम्मेदारी है। आखिर अफीम के बीज कहां से आ रहे थे, कहां बेचे जा रहे थे ?इसमें बहुत बड़ा सिंडिकेट है जिसे पकड़ना जरूरी है। जहां तक मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात है तो उन्हें तत्काल इस मुद्दे पर कार्रवाई करनी थी और इस्तीफा देना था। लेकिन वह इस्तीफा नहीं देंगे हम जानते हैं।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी का भाजपा कार्यालय पर हल्ला बोल, बेरिकेट तोड़ किया घेराव और प्रदर्शन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




