भिलाई। 25 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई-03 क्षेत्र में थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नूतन चौक शिव मंदिर के पास सट्टा जुआ संचालित करते 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर नगदी, मोबाइल, सट्टा पट्टी पर्ची एवं रजिस्टर सहित ₹2,08,600 जप्त कर आरोपियों से छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, 07 एवं 112 BNS के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 24 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नूतन चौक शिव मंदिर के पास भिलाई-03 क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अंकों के आधार पर रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा जुआ खेला एवं खिलाया जा रहा है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई एवं क्राइम टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपियों को मौके पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची, डायरी/रजिस्टर, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डॉट पेन एवं नगदी राशि जप्त की गई। प्रकरण में धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई एवं क्राइम टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा जुआ संचालित करना
▪️ घटनास्थल :
नूतन चौक शिव मंदिर के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. राजेश कुमार सचदेव, उम्र 54 वर्ष, निवासी नूतन चौक भिलाई-03
2. रवि बिसाई, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार
3. मानसिंग यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी मंदिर चौक ग्राम देवबलौदा
4. मोहन साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार
5. धर्मेश सोनी, उम्र 39 वर्ष, निवासी नूतन चौक भिलाई-03
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम ₹1,67,600/-
2. विभिन्न कंपनियों के 06 नग मोबाइल फोन
3. सट्टा पट्टी पर्ची एवं रजिस्टर/कॉपी
4. कैलकुलेटर एवं डॉट पेन
कुल जुमला कीमती ₹2,08,600/-
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ/सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



