दुर्ग19 अगस्त 2025। वरिष्ठ साहित्यकार बलदाऊ राम साहू मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय नईदिल्ली की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति के लिए राजभाषा विभाग द्वारा सदस्य नामित किए गए हैं। यह सूचना उन्हें गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने दी है। ज्ञात हो कि कि बलदाऊ राम साहू एक शिक्षाविद व बाल साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थाओं में कार्य करते हुए अंत में वे सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के पद से फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके 30 से अधिक रचना संग्रह प्रकाशित हैं जिसमें 20 से अधिक बाल-साहित्य है।
बलदाऊ राम साहू केन्द्रीय राजभाषा विभाग के सदस्य बने

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment