भिलाई। 28 मार्च 2025, (सीजी संदेश) : भारतीय जूडो महासंघ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ को छत्तीसगढ़ के चार शहरों में अस्मिता जूडो सिटी लीग 2024-25 के आयोजन की स्वीकृति दी थी जिसके तहत अनलिमिटेड जुडो अकैडमी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में यह प्रतियोगिता दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित की गई।यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई थी इसका आयोजन दुर्ग जिला जूडो संघ में किया था। अस्मिता सिटी लीग जूडो प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए 31 विभिन्न वजन समूहों में जूडो के मुकाबले खेले गए। 28 मार्च को अनलिमिटेड जूडो क्लब हाउसिंग बोर्ड, भिलाई मैं अस्मिता सिटी जूडो लीग का आयोजन पार्षद नेहा साहू के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी महासचिव शंभू सोनी अंतर्राष्ट्रीय रेफरी किरण शर्मा शेख शरीफ अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजय नाथ श्वेता यादव के विशेष आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
आयोजन सचिव आलोक मिश्रा सचिव दुर्ग जिला जुड़ो संघ ने बताया की यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय जूडो संघ और भारतीय जूडो महासंघ के नियमों के अनुसार खोली गई जिसमें रेफरी किरण शर्मा भगवती सूर्यवंशी शेख शरीफ योगेंद्र साहू गौतम श्रवण शर्मा अनुष्का मित्तल दिव्या कुमारी थे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे सब जूनियर 32 किलो पुण्याति ताड़ी प्रथम तान्या द्वितीय अमृत कौर तृतीय 36 किलो सुनीति टांडी प्रथम अर्पिता जायसवाल द्वितीय अनुश्री तृतीय 44 किलो प्रगति भारद्वाज प्रथम तमन्ना द्वितीय हिमांगी टांडी और निकिता दास संयुक्त रूप से तृतीय 52 किलो स्वामी यादव प्रथम अरुण तिवारी ड्यूटी 40 किलो भावना विकी प्रथम 48 किलो दुर्गा चौबे प्रथम 57 किलो से अधिक में कोमल सिंह प्रथम। कैडेट वर्ग में 44 किलोग्राम में ट्विंकल प्रथम प्रियंका गुप्ता द्वितीय काजल एवं ओजस्वी तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय 52 किलो में दिव्या गुप्ता प्रथम कीर्ति कुमारी द्वितीय मीतांजलि सिंह तृतीय 48 किलो में रिया सिंह प्रथम 63 किलो में कीर्ति मौर्य प्रथम 40 किलो में अंजली गुप्ता प्रथम 70 किलो से अधिक में संदीप कौर प्रथम। जूनियर वर्ग में 44 किलो में प्रियंका गुप्ता प्रथम काजल द्वितीय 48 किलो में पूर्णिमा कुमारी प्रथम 52 किलो में हर्षिता प्रसाद प्रथम 57 किलो में कीर्ति कुमारी प्रथम 63 किलो में कीर्ति मौर्य प्रथम 70 किलो में नंदिनी सिंह प्रथम 70 किलो से अधिक में संदीप कोर प्रथम। सीनियर वर्ग में 52 किलो में प्रिया विश्वकर्मा प्रथम हर्षिता प्रसाद द्वितीय 57 किलो में सपना यादव प्रथम वैदिक ठाकुर द्वितीय 63 किलो में तृषा राव प्रथम। माननीय पार्षद नेहा साहू ने भारतीय खेल प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ को साधुवाद दिया की ग्रास रूट में इस तरह के कार्य निश्चित रूप से भविष्य में होने वाले ओलंपिक गेम के लिए हमारे राष्ट्र को कोहिनूर का हीरा प्रदान करेंगे कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के कोषाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला जूडो संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। विजयी जूडो खिलाड़ियों को जोन स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग जूड़ो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।