रायपुर। 28 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : डॉ सी सी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर के विज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधार्थी आशीष राय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है उन्होंने अपना शोध कार्य छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आदिवासी समुदाय द्वारा घाव के उपचार में उपयोग की जाने वाली औषधि वनस्पतियों पर केंद्रित किया था यह शोधकर उन्होंने डॉक्टर अमित शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया अपने शोध के दौरान आशीष राय ने विशेष रूप से छुईमुई तथा सदाबहार पौधों के पत्तियों के उपयोग का अध्ययन किया जिन्हें स्थानीय आदिवासी समुदाय घावो के उपचार मै पारंपरिक रूप से प्रयोग करते हैं उनके अध्ययन और शोध का छत्तीसगढ़ की ग्रामीण आंचल में व्यापक लाभ देखने को मिलेगा।



