भिलाई। 07 दिसंबर, 2023, (सीजी संदेश) : वैशाली नगर के नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन, विधायक बनते ही एक्शन मोड़ में आ गए हैं। अधिकारियों को ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे हैं। सुबह दिनचर्या निपटने के बाद अधिकारियों को सुधारने के लिए चल पड़ते हैं। विधायक बता रहे हैं कि यह भाजपा की सरकार है कांग्रेस की नहीं, रवय्या बदला नहीं तो बदले जाओगे। अधिकारी कर्मचारियों में 2 दिन से हड़कंप मचा हुआ है।
आज वैशाली नगर विधायक रितेश सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 6 कोतवाली पहुंचे, वहां उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर एडिशनल एसपी से चर्चा की और कई निर्देश भी दिए। विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निगम सहित आला अधिकारियों से मिल रहे हैं।