भिलाई। 02फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : अर्जुन कीड़ा मंडल एंव व्यायाम शाला भिलाई-3 भिलाई चरोदा क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले के युवाओ के लिए एक आदर्श क्लब के रूप में अपने आपको स्थापित कर रहा है। यहां युवाओ को कबड्डी सहित विभिन्न खेलो के लिए प्रशिक्षक, सामाग्री एवं मैदान उपलब्ध कराया जाता है साथ ही आधुनिक जिम के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं की बड़ी भागीदारी होने लगी है। इसी कड़ी में क्लब से खेलने वाली कबड्डी टीम ने ग्राम-बेलोदी, जिला दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया एवं संपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, टीम के खिलाड़ी हेमान्शू निषाद को बेस्ट आलराउंड का खिताब दिया गया। कप्तान राज पाल, पंचू ढीमर, लोकेश पोर्ते,राम तांडी, दीपेंद्र भुईयां, पोषन यादव, तुषार पटेल, रजत साव, मोक्ष, सुनील कुमार, बीरेंद्र धीवर, हेमांशु ,श्रीनाथ, लिकेश्वर, सुधीर, ललित निषाद, नवीन कुमार, उमंग निषाद के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक अशोक प्रधान, टीम मैनेजर संजय नेताम, दीपेश शर्मा, जितेंद्र सोनी, राजा यादव, रामकुमार साहू, ओंकार साहू, अभिषेक महतो, रामचरण यादव, ओमप्रकाश पटेल, चुरामन वर्मा, रोहित्तम यादव, विनोद वर्मा, ईश्वर वर्मा, दीपक देवांगन, अंकालू राम यादव ने सभी खिलाड़ियो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



