भिलाई तीन। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर परिषद् की बैठक सम्पन्न हुई। महापौर के प्रवास होने के कारण उनके द्वारा अधिकृत वरिष्ठ एम.आई.सी सदस्य चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने बैठक की अध्यक्षता की। निर्धारित एजेण्डा पर चर्चा की शुरूआत अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यो जैसे शिक्षक नगर के आर.सी.सी नाली निर्माण 25.02 लाख, आर सी.सी रोड निर्माण 25.54 लाख, बम्हनीन तालाब का सौदर्यीकरण 35.92 लाख, बी.टी.रोड निर्माण 48.46 लाख कुल 134.94 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति व निविदा आमंत्रण की अनुमति से हुई। ज्ञान स्थली योजना के तहत् विभिन्न शासकीय शालाओ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 174.25 लाख का प्रस्ताव तैयार कर अनुदान मॉंग हेतु शासन को प्रेषित करने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। निगम क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन मार्ग के दोनो ओर 100 नग होडिंग बोर्ड सिापित करने हेतु निविदा आमंत्रण की अनुमति प्रदान की गई। इसी तरह निगम क्षेत्र में विभिन्न कांजी हाउसों की आगामी वित्ततीय वर्ष 2020-21हेतु नीलामी किये जाने हेतु प्रकरण विचरार्थ रखा गया। वर्ष 2019-20 में कोई बोलीदाता नहीं होने के कारण नीलामी नही किया जा सका। इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नीलामी न करते हुए भवनो को अन्य किसी जन उपयोगी कार्यो के लिए उपयोग किया जावे। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत संशोधित सेटअप अनुसार प्लेसमेंट में 04 कम्प्यूटर आपरेटर, 34 सफाईकामगार, 02 भृत्य रखे जाने पर व्यय राशि 5687988.00 मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण की अनुमति सर्वसम्मति से प्रदान की गई। मुक्तिधाम योजना के तहत् शांति नगर उमदा मार्ग मुक्तिधाम उन्नयन हेतु 90.62 लाख देवबलौदा शिवमंदिर वार्ड मुक्तिधाम उन्नयन 49.35 लाख का प्रस्ताव तैयार कर राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। सरोवर धरोहर योजना अंतर्गत बांधा तालाब हथखोज, साहू तालाब उमदा, बम्हनीन तालाब, महामाया पारा तालाब, शीतला पारा, नवा तालाब, उरला, अरंगा तालाब सिरसाकला के सौदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत हेतु शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। निज सचिव मुख्यमंत्री छ.ग.शासन के पत्र 25 जनवरी 2020 के अनुसार जरवाय चौक से सिरसा चैक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य हेतु राशि 16,85,62,000.00 रूपये मात्र का प्रस्ताव वास्तुविद से तैयार कराया गया। स्वीकृति हेतु छ.ग.शासन नगरीय प्रशासन विभाग को प्रेषित किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। वार्ड क्रमांक 18 जी.ई.रोड से श्रीराम सिटी अपार्टमेंट पदुम नगर तक मार्ग चैड़ीकरण माडल रोड निर्माण हेतु 412.44 लाख की प्रावधिक स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। अंमिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी सदस्य किशोर साहू, रोहित साहू, तुलसी मरकाम, आशा यादव, नंदिनी जांगडे, अपर्णा सुब्रतो दास, आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, कार्यपालन अभियंता आर के. चंद्राकर, सचिव अश्वनी चंद्राकर, सहायक अभियंता प्रकाशचंद थवानी, जनसम्पर्क प्रभारी लिंगेश्वर राव, लिपिक मुकेश यादव उपस्थित थे।
विकास कार्यों को मिली स्वीकृति….. सड़क, नाली सहित सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे 1 अरब रूपये से
[smartslider3 slider=2]
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment