भिलाई। 03 नवंबर, 2025, (सीजी संदेश) : आंध्र स्वाभिमान मंच भिलाई द्वारा विवेकानंद पार्क सेक्टर-1 भिलाई में आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें रंगारंग नृत्य एवं गीत संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
सर्वप्रथम मां भारती, छत्तीसगढ़ महतारी, तेलुगू तल्ली के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए। मां भारती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भरतनाट्यम करते हुए देवी देवताओं स्तुति का अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। अध्यक्ष ए दुर्योधन राव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व अध्यक्ष के उमाशंकर राव संयोजक एवं मीडिया प्रभारी, वी सुर्यनारायण एवं डी नारायण सलाहकार, एस जानकी राव उपाध्यक्ष, ए जगन्नाथ सहसचिव, वाई कृष्णा राव, एल तिरुपति, के केशव राव, के श्रीनिवासुलु ,सी एच नागराजू , के तिरुपति राव, के आनंद राव को कार्यकारणी सदस्य की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
सर्व प्रथम के. कृष्णा मूर्ति के चार पुत्रियां एवं पुत्र ने डॉक्टर बने, कक्षा 10 वी के छात्रा के. ज्ञानेश्वरी (93.5) प्रतिशत, कक्षा 12वी के. चैतन्य साईं 84 प्रतिशत प्राप्त किए। मेधावी छात्र छासेत्राओं एवं खिलाड़ियों को मोमेंटो से सम्मान किया गया। कुमारी टी पावनी द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी। इन्हें प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया। खेल में के. चिरंजीवी एथलेटिक्स, मूगी शुभम सॉफ्बाल प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया। प्रख्यात गीतकार आर जानकी रामय्या के नेतृत्व में गीत संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। गीतकार एम धर्मा राव एवं उनकी धर्म पत्नि ने युगल गीत प्रस्तुत किए। तत् पश्चात् गीतकार ए वल्लभ राव, एम वेंकट राव,एम ईश्वर राव, वी सुर्यनारायण, बेबी निशिता शुक्ला, डी राजू ने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव के प्रसाद राव एवं आभार प्रदर्शन पी जगदीश राव ने किया। समाज प्रमुख एवं महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।



