मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ रिलीज हो गया है। कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने इसमें फीमेल लीड प्ले किया है। बी पार्क के गाए इस सॉन्ग की अक्की के फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ हुआ रिलीज, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल ‘फिलहाल’ म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार एक डॉक्टर के किरदार में हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और उस अस्पताल में उसे लाया जाता है जहां अक्षय चिकित्सक हैं। पूर्व प्रेमिका को देखते ही अक्षय पुरानी यादों में खो जाते हैं। नुपूर का भी यह पहला वीडियो है। नूपूर इसमें बेहद खुबसूरत लग रही हैं।
अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ हुआ रिलीज, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
‘फिलहाल’ का म्यूजिक और गायन बी पार्क ने किया है। इसके बोल जॉनी ने लिखे हैं। अरविंदर खैरा ने इस वीडियो का निर्देशन किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय इस समय सफलता के घोड़े पर सवार हैं। इस साल अक्षय की तीन मूवीज रिलीज हुई। इनमें ‘केसरी’, ‘मिशन मंगल’ और ‘हाउसफुल 4’ शामिल हैं। तीनों ही मूवीज बेहद सफल रहीं। एक्टर की आने वाली मूवीज में ‘बच्चन पांडे’, ‘लक्ष्मी बाम्ब’, ‘सूर्यवंशी’, गुडन्यूज और ‘पृथ्वीराज’ शामिल हैं। इनके अलावा 2 से 3 अनाम मूवीज हैं जिनकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।