भिलाई 03। 04 जुलाई, 2025, (सीजी संदेश) : अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई-3 द्वारा उप तहसील पुरानी भिलाई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने की मांग अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से की गई है। अधिवक्ता संघ ने कुल 22 गावों के पूर्ण तहसील भिलाई 03 में अन्य गावों को शामिल कराये जाने बाबत मांग पत्र भी विधायक को सौंपा है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, सचिव वेद प्रकाश पाण्डेय एवं धीरज कुमार वैध, संरक्षक गणेश शुक्ला और बी. आर. रंगारी, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष (महिला) कु. स्यवमणी जोशी, सह सचिव जैन कुमार सोनवानी, कोषाध्यक्ष सुश्री रेखा वर्मा, बान्धालय सचिव कु. कुसुम शाह, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव मनोज कुमार मित्रा, कार्यकारिणी सदस्य अमृका प्रसाद वर्मा, के. अप्पा राव, मुकेश मुल चंदानी, राजेन्द्र कुमार देवांगन, संजू कुमार वर्मा, श्रीमती डी. गीतांजली ने बताया कि पुरानी भिलाई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने की मांग लम्बे समय से चलती रही है, छतीसगढ़ शासन के द्वारा इस सबंध मे प्रस्ताव भी मंगवाये गये थे, छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग मंत्रालय क. 3979/2001 रायपुर दिनांक 07.09.2001 को पुरानी भिलाई 3 को पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने का पत्र प्राप्त हुआ, इस सबंध मे कार्यालय दुर्ग ज्ञापन क. 14513/स.उ.रा./2001 दुर्ग दिनांक 15.09. 2001 के पत्र के आधार पर नायब तहसीलदार महोदय पुरानी भिलाई 3 ने अपने पत्र क. 1155/प्र.ना.तह. /2001 दिनांक 10.10.2001 को उप तहसील पुरानी मिलाई 03 के 39 गांवो (ग्राम पुरैना मे राजस्व भूमि नही है) धमधा तह. के 10 गांव (खेरथा, सुरडुंग, जरवाय, नन्दौरी, दादर, पर्थरा, जंजगिरी, कुम्हारी, चोरहा, खपरी) एवं दुर्ग तह. के 03 गांवो (अकलोरडीह, जामुल हथखोज) कुल 52 गांवो को मिलाकर पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने हेतु पत्र भेजा गया था। इस बीच तहसील एवं ब्लाक पुर्नगठन आयोग का गठन हो गया अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई का एक प्रतिनिधि मंडल आयोग के अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्रा से मिला, इसके उपरांत कलेक्टर भूअभिलेख दुर्ग के पत्र क. 336/स.अ.भू.अ./ भूअभि./20147 दिनांक 25.03. 2014 को पुरानी मिलाई 3 को पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने बाबत ज्ञापन प्राप्त हुआ इसके उपरांत तहसीलदार पाटन ने अपने पत्र क. 51/प्र.तह./2014 दिनांक 15.05.2014 को कलेक्टर भूअभिलेख दुर्ग को कुल 52 गांवो को मिलाकर पूर्ण तहसील गंठन का प्रतिवेदन भेजा। कार्यालय कलेक्टर भूअभिलेख शाखा जिला दुर्ग दिनांक 16.02. 2023 पत्र क. 258 रा.नि.म. पुर्न.ग./ भूअभिलेख / प्र.अ.भ.अ./2023 छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 1011.2020 एवं छ.ग. राजपत्र (असाधारण) मे प्रकाशित अधिसुचना क. 576/ रायपुर बुधवार 11.11.2020 एवं अधिसुचना क. 684 रायपुर मंगलवार दिनांक 29.12.2020 अधिसूचना क. 365/ रायपुर बुधवार दिनांक 07.07.2021 एवं अधिसूचना क./37/ रायपुर बुधवार दिनांक 24.01. 2023 के अनुसार दुर्ग जिला के तहसील दुर्ग, धमधा पाटन बोरीबुजुर्ग, भिलाई 03 को पुनगर्हित कर तथा अहिवारा नवीन तहसील गठन के फलस्वरूप छ.ग. भूराजस्व संहिता 1959 की धारा 104 में प्रदत्त शक्तियो का प्रयाग करते हुये कलेक्टर दुर्ग एतद द्वारा जिले के पुर्नगठित तहसील दुर्ग, धमधा, पाटन बोरीबुजुर्ग तथा भिलाई 03 एवं अहिवारा नवीन तहसील के लिए पटवारी हल्का नंबर को पुर्नगठन किया गया जिसके अनुसार नव गठित दुर्ग तहसील मे कुल 114 गांव कुल पटवारी हलका नंबर 58 एवं धमधा तह मे कुल 78 गांव कुल पटवारी हलका न. 26 एवं पाटन तहसील में कुल 146 गावं कुल पटवारी हलका 56 एवं बोरी तहसील मे कुल 32 गांव पटवारी हलका 11 एवं अहिवारा तहसील में कुल 56 गांव पटवारी हलका 21 को शामिल किया गया। पुरानी भिलाई उप तहसील मे समाहित उपरोक्तानुसार 40 गांव मे से कमशः औधी, नारधी, पंचपेड़ी महकाखुर्द, परेवाडीह करसा, घुधवा, पहडोर, बेंदरी, अमलीडीह, औरी, भाटांगाव, खम्हरिया, बंटंग, कुरूदडीह, मोतीपुर, सांकरा, कापसी, उफरा, कोपेडीह, घुघवा जमराव, माहुदा, खुडमुड़ा.. अमलेश्वर, भोथली, मगरघटा, पाहंदा कुल 28 गांव को पाटन तहसील मे शामिल कर लिया गया, शेष 12 गांव रह गये उनके साथ जामुल (आंशिक). सुरंडुग, अकलोरडीह, हथखोज, जरवाय, दादर, पर्थरा, जंजगिरी, चोरहा, कुम्हारी (आंशिक), कुल 10 गांव का मिला कर कुल 22 गांव का पूर्ण तहसील बना दिया गया, इस तरह इस तहसील के कुल 28 गावं को काट कर पाटन तहसील मे शामिल कर किस आंधार पर भिलाई 03 को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया गया, यहां की आम जनता के साथ धोखा है, जो कि दुर्भाग्य जनक निर्णय रहा है, जिस पर पुर्नविचार किया जाना चाहीए। वर्तमान समय मे भिलाई 03 तहसील मे जामुल (आंशिक), सुरंडुग, अकलोरडीह, हथखोज, पुरैना (राजस्व भूमि नही), भिलाई 03 उमदा, गनियारी, मोरिद, सोमनी, देवबलौदा, सिरसा कला, उरला, चरोदा, जरवाय, दादर, पर्थरा, जंजगिरी, चोरहा, कुम्हारी (आंशिक), परसदा, कुक्दा कुल 22 गांव शामिल है, इस तरह यह पूर्व के उप तहसील के बाराबर का भी तहसील कार्यालय नही है, इस कारण उप तहसील भिलाई 03 के क्षेत्राधिकार से हटाये गये कुल 28 गांवो फिर से शामिल करते हुए, पूर्व के 40 गांव एवं अहिवारा तहसील के गांव कमशः लंहगा, अकोला, कपसदा, चेटुआ, मुरमुदा, नारधा, मोहदी, नंदौरी, रिंगनी, लिमतरा, सुरजीडीह, कंडरका, ढाबा, मुर्रा, साकंरा खपरी कुल 16 गावं को भिलाई 03 पूर्ण तहसील मे शामिल किया जाना चाहीए। अधिवक्ता संघ उपरोक्त गांवों को पूर्ण तहसील भिलाई 03 प्रयास की मांग की है।
अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई-3 द्वारा उप तहसील पुरानी भिलाई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिये जाने की मांग विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से की गई

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment