दुर्ग 16 मार्च 2026। लंबे समय से जुआ खेल रहे जूवरी को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ लिया है। सिटी कोतवाली दुर्ग में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जहां 13 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से 03 गड्डी 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, कम्बल, चादर, विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन कीमती लगभग 1,44,000 रुपये तथा नगद 1,53,000 रुपये जप्त किए गए। कुल जप्ती 2,97,000 रुपये की है।मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध रूप से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना है ।आरोपी में मोहम्मद फहीम, उम्र 38 वर्ष, निवासी मील पारा दुर्ग,बल्लू वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी रिशाली गायत्री मंदिर के पास, थाना नेवई,किशन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी जवाहर नगर काली मंदिर के पास, थाना मोहन नगर,पंकज सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड क्रमांक 1, दुर्ग,नितेश जैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरला बीडी कॉलोनी, थाना मोहन नगर, सुरेश गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास, दुर्ग,शंकर लाल चौधरी, उम्र 44 वर्ष, निवासी आजाद चौक कसारीडीह, थाना पद्मनाभपुर
, मोहित सिन्हा, उम्र 29 वर्ष, निवासी बघेरा फाटक के पास आंगनबाड़ी, दुर्ग, ललित भट्ट, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव नगर वार्ड क्रमांक 2, दुर्ग, खिलेश्वर निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव, बसंत कुमार सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी राम नगर उरला, थाना मोहन नगर,राकेश मंडल, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 35, दुर्ग
मनोज राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव, जप्त सामग्री में 03 गड्डी 52 पत्ती ताश, 01 नग प्लास्टिक की ताल पतरी, 01 कम्बल, 02 चादर, 18 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन (कीमती लगभग 1,44,000 रुपये) नगदी रकम 1,53,000 रुपये
कुल 2,97,000 रुपये,उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव एवं एसीसीयू दुर्ग टीम की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जुआ फड़ पर कार्रवाई : 13 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये सहित दर्जनों मोबाइल जप्त
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




