भिलाई। 03फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 03 फरवरी को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवकर बस्ती चौड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक देवकर बताया एवं अवैध रूप से गांजा विक्रय करना स्वीकार किया।
मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
घटनास्थल :
देवकर बस्ती चौड़ी के पास, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. दीपक देवकर
जप्त सामग्री :
▪️ एक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 01 किलो 778 ग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 85,000 रुपये
▪️ एक दुपहिया वाहन (एक्टिवा, नीला रंग) क्रमांक CG 07 BV 1605, अनुमानित कीमत 25,000 रुपये
▪️ गांजा विक्रय की नगद राशि 1,500 रुपये
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि सुंदर राजपूत, सउनि तुलसी विश्वकर्मा, प्र.आर. आनंद तिवारी, प्र.आर. सुमन सिंह, आरक्षक बुजमोहन सिंह एवं शैलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें तथा नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



