भिलाई। 14 जुलाई, 2025, (सीजी संदेश) : श्रीराम कथा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन शिष्य परिवार राधे निकुंज शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट जंजगिरी में 9 से 13 जुलाई तक पांच दिवसीय आयोजन किया गया। समापन के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कथा वाचक नारायण महाराज के सानिध्य में गुरुदेव अशोक महाराज से आशीर्वाद लिया।इस पांच दिवसीय आयोजन में राम कथा का पाठ किया गया, जिसमें भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुओं की महत्ता और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्री राम कथा और गुरु पूर्णिमा महोत्सव जैसे आयोजनों से आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार भी होता है। श्री राधे निकुंज शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट ने सांसद विजय बघेल का तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। नन्हे बच्चे राम सीता भगवान के वेषभूषा में थे। विजय बघेल ने उनसे भी आशिर्वाद लिया और भगवान के प्रतिमा की पुजा अर्चना की।