भिलाई। दि बुद्धिष्ट सोसायटी आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मे महिला प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी के गठन हेतु बुद्ध विहार सेक्टर 6 भिलाई मे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई, जिसमे पिछले दो माह से लंबित व प्रतीक्षित महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध एवम डा. बाबा साहेब आम्बेडकर के तथा माता रमाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण की गई । ज्ञात हो कि मार्च माह मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिला प्रकोष्ठ की नियुक्तिया रद्द कर दी गई थी जिसका नये सिरे से गठन किया जाना था। कोरोना लाॅकडाऊन 4 मे मिली छूट का उपयोग करते हुए मास्क लगाकर व सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित सदस्यो को आमंत्रित कर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया, जिसमे भारती खांडेकर को प्रदेश अध्यक्ष, जयश्री बौद्ध प्रदेश महासचिव, लीना वैदय प्रदेश कोषाध्यक्ष भिलाई, शीला कामले वरिष्ठ उपाध्यक्ष रायपुर, डा. ममता मेश्राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजनांदगांव, सुजाता वाहने उपाध्यक्ष बिलासपुर, सूर्यवंता तुरकर उपाध्यक्ष डोंगरगढ़, सीमा शेंडे प्रदेश सचिव भिलाई, तृप्ति रामटेके प्रदेश सचिव डोंगरगढ़, प्रियंका वासनिक प्रदेश सचिव दुर्ग, करूणा मेश्राम प्रदेश सह सचिव कुम्हारी, संघमित्रा बोरकर प्रदेश सह सचिव डोंगरगढ़, ममता मेश्राम प्रदेश संगठन सचिव रायपुर, चेतना तम्हाने प्रदेश संगठन सचिव बिलासपुर, शीला डोंगरे व सीमा सहारे प्रदेश संगठन सचिव डोंगरगढ़, संगीता पटेल व अनिता मेश्राम प्रदेश संगठन सचिव भिलाई आदि नियुक्त किए गए। शेष पदो पर नियुक्ति जून माह के अंत तक की जावेगी। उपस्थित महिला पदाधिकारियो के अलावा लाॅकडाऊन के कारण बैठक मे विवशतावश उपस्थित नही हो पाने वाली महिला पदाधिकारियो द्वारा दूरभाष पर अपनी स्वीकृति सहमति प्रदान करते हुए डा. बाबा साहेब आम्बेडकर द्वारा स्थापित संस्था के पदाधिकारी बनने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारती खांडेकर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि डा. बाबा साहेब आम्बेडकर की पुत्रवधू व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया मीराताई आम्बेडकर व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर के नेतृत्व व आदरणीय प्रकाश यशवंतराव आम्बेडकर के मार्गदर्शन मे बौद्ध धम्म के धम्मयान को गति प्रदान करना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा। महासचिव जयश्री बौद्ध ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ काम करने से पद जीवंत होता है चाहे वह छोटा क्यो न हो, अन्यथा काम नही करने से राष्ट्रीय स्तर के पद भी सम्मान योग्य नही रह पाते। कोषाध्यक्ष लीना वैदय ने कहा कि कोविड 19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए संस्था जागरूकता अभियान चलायेगी और जरूरतमंदो की मदद का हरसंभव प्रयास करेगी। अंत मे अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम ने कहा कि नारी किसी भी परिवार और समाज की रीढ की हड्डी होती है, उनकी उपस्थिति ही किसी सम्मेलन या आंदोलन की सफलता का प्रतीक बन जाती है, वह राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला होती है। विशेष रूप से उपस्थित भिलाई शाखा के महासचिव सुधेश रामटेके व गौतम खोब्रागडे सचिव तथा महाबोधि विहार मुक्ति आंदोलन की प्रमुख अल्का ताई बौद्ध ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अब बुद्ध विहार निर्माण और अन्य सामाजिक कार्यो मे उत्साहवर्धक तेजी आयेगी।