दोस्तों इस श्रृंखला में हम प्रतिदिन
आपको ऐसे कुछ औषधि गुणों से युक्त पतियों के बारे में नई जानकारी देते हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप आपने स्वास्थ्य और सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। आइए आज ऐसे ही एक औषधीय गुणों से युक्त आम के पत्ते बारे में जानते हैं। हर किसी को आम खाना पसंद होता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि फलों का राजा आम स्वास्थ्य लाभों का खजाना है। लेकिन इसके अलावा आम के पत्तों के बारे में आपका क्या ख्याल हैं? क्या आपको पता हैं कि आम की पत्तियों भी अद्धभुत लाभों से भरपूर होती हैं। फलों के राजा कहे जाने वाले आम के फायदे तो सभी जानते ही हैं, यह एक ऐसा फल है जो हर किसी का मन ललचा सकता है। लेकिन क्या आप आम के पत्तों के फायदे जानते हैं। जिन पत्तियों को आप बेकार समझते हैं उनके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आम के पत्तों के लाभ बहुत से लोगों के लिए अनजान हैं, लेकिन इनके स्वास्थ्य लाभों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। यह मधुमेह, रक्तचाप और खसरा आदि बीमारियों के उपचार में मदद करते है। आम की पत्तियां औषधीय और उपचार गुणों से भरी हुई हैं। आम के पत्ते लाल या बैंगनी होते हैं, जब ये पत्ते कोमल और नए होते हैं तो एक गहरे हरे रंग और हल्के नीले रंग के होते हैं। ये पत्ते विभिन्न पोषक तत्वों में भी समृद्ध होते हैं। इस औषधीय गुणों वाले पेड़ की पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं। आम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं क्योंकि इन में फ्लेवोनॉयड्स और फिनोल की उच्च मात्रा होती है। आम के पत्तों में एंटीमिक्राबियल गुण भी होते हैं जो विभिन्न बीमारियों के उपचार में मदद कर सकते हैं। आप ने अधिकतर आम के पत्तों का इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए किया होगा। लेकिन आम के पत्तो का सेवन करने से आप स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं आम के पत्तों के लाभों के बारे में
डायबिटीज के इलाज के लिए
मधुमेह के उपचार के लिए आम के पत्ते बहुत उपयोगी होते हैं। आम के पेड़ की कोमल पत्तियों में एंथोकाइनाडिंस नामक टैनिन होता है, जो प्रारंभिक मधुमेह के इलाज में मदद करता है। पत्तियों को सूखाकर पीस लें और उस पाउडर का उपयोग करें। यह मधुमेह की रक्त-नलिकाओं के रोग और मधुमेह के रेटिनोपैथी का इलाज करने में भी मदद करता है। आम के पत्ते इस उद्देश्य के लिए बहुत अच्छे हैं। रात भर एक कप पानी में पत्तियों को भिगोएँ। मधुमेह के लक्षणों को दूर करने के लिए इस पानी को छानकर पियें। यह हाइपरग्लेसेमिया का भी इलाज करने में सहायता करता है। पत्तियों में 3 बीटा-तारकेरोल नामक एक यौगिक और एथिल एसीटेट अर्क होता है जो जीसएलयूटी 4 को सक्रिय करने और ग्लाइकोजन के संश्लेषण को प्रोत्साहित करने के लिए इंसुलिन के साथ सहक्रियात्मकता करता है।
उच्च रक्तचाप को करे कम
उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्ते के फायदे किसी औषधी से कम नहीं हैं। आम के पत्ते रक्तचाप को कम कर सकते हैं क्योंकि इनमें हाइपोटेंसिव गुण होते हैं। जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज – वेंस की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
चिंता को करे दूर
चिंता के कारण बेचैनी से पीड़ित लोगों के लिए, आम के पत्ते एक अच्छा घरेलू उपाय प्रदान करते हैं। नहाने के पानी में दो से तीन गिलास आम के पत्तों से बनी चाय डालें। इससे सुस्ती का इलाज होता है और शरीर ताज़ा महसूस करता है।
किडनी स्टोन का उपचार
गुर्दे के पत्थरों और पित्त मूत्राशय के पत्थरों का इलाज के लिए आम के पत्ते बहुत ही प्रभावी होते हैं। आम के पत्तों के पाउडर को पानी के साथ सेवन करने से यह पथरी का इलाज कर सकता है। एक गिलास पानी में आम के पत्तों के पाउडर जो कि छाया में सूखाएं गए हो को रात भी भीगने दें और सुबह इस पानी का सेवन करें। यह पथरी को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करता है।
श्वांस प्रणाली के लिए
सभी प्रकार की श्वांस समस्याओं के लिए आम के पत्ते बहुत ही लाभकारी होते हैं। आम के पत्ते उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।जो ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आम की पत्तियों को उबाल कर निकाले गए रस में शहद को मिला कर सेवन करना चाहिए। यह खांसी को प्रभावी रूप से ठीक करता है। आम के पत्तें का रस आवाज के नुकसान को भी ठीक करने में मदद करता है। यह आवाज हानि (गला बैठने पर) का इलाज करने में भी मदद करता है
पेचिश में है लाभकारी
खूनी पेंचिस को दूर करने के लिए आम के पत्तों का उपयोग बहुत ही लाभकारी होता है। आम के पत्तों को छाया में सुखाकर इनका पाउडर बनाएं और फिर दिन में 2 से 3 बार इसे पानी के साथ लें। यह पेंचिस को दूर करने में मदद करता है। आम के पत्ते के फायदे आपके पेट की अन्य समस्याओं को भी दूर करते हैं।
कान दर्द का इलाज
आपके लिए कान का दर्द बहुत ही पीड़ादायक और परेशान करने वाला हो सकता है। आप घरेलू उपाय के रूप में आम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं जो आपको कान के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। आम के पत्तों से निकाले गए रस का उपयोग आपके कान के दर्द को ठीक करने के लिए कान ड्राप के रूप में काम करता है। इस रस को कान में उपयोग करने से पहले थोड़ा सा गर्म करें और फिर इसका उपयोग करें।
जले हुए का उपचार करें
जली हुई त्वचा पर, जले हुए आम के पत्तों की एक मुट्ठी राख को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे तुरंत राहत मिलती है। इसके उपयोग के बाद घाव की जलन में भी राहत मिलती है।
हिचकी रोके
अगर आपको लगातार हिचकी (Hiccups) आती हो या आपको गले की अन्य समस्या हो तो आम की पत्तियों का उपयोग आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको केवल आम के पत्तों को जला कर इसका धुंआ लेना है। आम के पत्तों में हिचकी को रोकने और गले की अन्य समस्याओं को दूर करने वाले गुण मौजूद रहते हैं। आपके लिए आम के पत्ते का उपयोग फायदेमंद होता है।
स्टमक टॉनिक है
गर्म पानी में कुछ आम पत्ते डालें, एक ढक्कन के साथ कंटेनर बंद करें और इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह पानी को फिल्टर करें और इसे खाली पेट पिएं। इसका नियमित सेवन एक अच्छे पेट टॉनिक के रूप में कार्य करता है और विभिन्न पेट की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। चूंकि आम के पेड़ के पत्ते पूरे साल उपलब्ध होते हैं, घरेलू उपचार के लिए उनका उपयोग करना आसान है। एंटीऑक्सिडेंट और रोगाणुरोधी गुण विभिन्न बीमारियों का कुशलतापूर्वक इलाज करते हैं।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने में
प्रजनन से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए शायद ही आपने कभी आम के पत्तों के उपयोग के बारे में सुना होगा। लेकिन यह सच है, प्रजनन हर्बल दवाओं में आम के पत्ते का उपयोग किया जाता है। 1 प्याज, 2 आम की पत्तियों के डंठल को धो कर पीस लें और नियमित रूप से इसे गर्म पानी के साथ लें। यह आपकी प्रजनन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
बुखार के इलाज में
बुखार केे दौरान आपके शरीर के तापमान को कम करने के लिए आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। रोगी को राहत दिलाने और शरीर के तापमान को कम करने के लिए आम के पत्तों से निकलने वाले रस का सेवन किया जाता है। हालांकि आपको यह पता होना चाहिए कि बुखार आपके शरीर में एक रक्षा तंत्र का काम करता है, जो हमें बहुत सी समस्याओं से बचाता है। आम की पत्तियों का सेवन करने से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं। लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।
चेहरे के धब्बे हटाए
चेहरे के काले निशान (Black spot) आपकी सुंदरता और आपके आत्मविश्वास को भी कम कर सकते हैं। विशेष रूप से यह महिलाओं की सुंदरता को ज्यादा प्रभावित करता है। आपकी आंखों के आस-पास और मुँहासों (Acne) के जाने के बाद काले निशान अक्सर देखे जाते हैं, जो आपके लिए परेशानी का कारण बनते हैं। लेंकिन इन काले निशानों के उपचार के लिए आप आम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। आम के पत्ते इन निशानों से छुटकारा दिलाने में आपकी बहुत मदद करते हैं। आपको बस आम के सूखे पत्तों का पाउडर बनाना है और इसे दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे में लगाना है। यह मिश्रण आपके चेहरे के सभी काले निशानों और धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
मुंह की सफाई के लिए
बहुत से लोगों को शायद पता नहीं है कि आम के पत्ते अस्वस्थ्य मसूड़ों और दांतों का उपचार कर सकते हैं। आम के पत्तों का इस्तेमाल सामान्य लोग भी अपने दांतों और मसूड़ों (Teeth and gums) को स्वस्थ्य बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आम की कुछ वयस्क पत्तियों को तोड़ें और इन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें। आम के पत्तों को पीस लें और पानी में मिला कर इसे उबालें जब तक की पानी का रंग हल्का पीला न हो जाए। इस उबले पानी का उपयोग आप अपने दांतों और मसूड़ों के उपचार के लिए उपयोग कर सकते हैं। जब आप इस पानी को मुंह में कुल्ला (Rinsing) करने के जिए उपयोग करें तो इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं।
मस्से का इलाज करें
मस्से के इलाज के लिए आम के सूखे पत्तों को लें और उनका एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को मस्सों के ऊपर लगाएं। यह मस्सों के उपचार की गति को तेज करता है साथ ही यह मिश्रण घावों के उपचार में भी सुधार करता है।
आम के पत्तों को कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए। यदि आपको आम के पत्तों या इसके रस से संबंधित किसी प्रकार की एलर्जी हो तो इनका उपयोग न करें। आम के पत्तों का उपयोग करने पर यदि आप मे कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े तो इसका उपयोग तुरंत ही बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें। यदि आप किसी विशेष दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आम के पत्तों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।