बिलासपुर। कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आरोपी एवं मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा शनिप कुमार
रात्रे के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान देखा गया कि विभिन्न स्थानो में आरोपी भाईराम उम्र 30 साल निवासी खमतराई भाठापारा, कृष्णा सिंह 48 साल निवासी सतबहनिया मंदिर बंधवापारा तथा जितेन्द्र साहू उम्र 27 साल निवासी बहतराई रामायण चौक के पास लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर बेजवह घूम रहे थे जिनके विरूद्ध सरकंडा पुलिस ने 188 भादवि के प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कर आरोपियो की गिरफतारी की गई है साथ ही थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो में बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियो पर कार्यवाही हेतु नगर निगम की टीम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया जिस दौरान पुलिस द्वारा 61 व्यक्यिो के विरूद्ध कार्यवाही कर 6100 रू तथा नगर निगम की टीम द्वारा 43 व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही कर 4300 रू का चालान काटा गया है। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर
कार्यवाही कर 200 रू का चालान काटा गया है। प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे, उनि. बी.आर. सिन्हा, उनि. हृदयनारायण यदु , उनि सुमेन्द्र खरे, ओ.पी.सिंह , प्र.आर. राकेश कुमार, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह, आर. सोनू पाल , आर. राकेश यादव की अहम भूमिका रही।