दुर्ग। 09 अगस्त, 2025, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए जिले में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अत्यधिक सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। जेल परिसर, मुख्य बाजारों सहित शहर के अन्दर 24 व बाहर 44 अलग-अलग प्वॉइंट पर सशस्त्र बल एवं यातायात बल को तैनात किया गया।
रक्षाबंधन के त्यौहार में अत्यधिक भीड एवं लागों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जेल निरूद्ध बंदियों को राखी बांधने उनकी बहनें आती है वहाँ सुरक्षाव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अलग से पुलिस व्यवस्था लगायी गयी है साथ ही उनको अतिरिक्त महिला बल भी प्रदाय किया गया है। इसी कम में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ऐसे ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट जहाँ पर आम तौर पर दुर्घटना अधिक होता है उन स्थलों को चयनित करके पुलिस बल एवं यातायात का बल तैनात किया गया है। शहर के मुख्य बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर शहर के अन्दर 24 व शहर के बाहर 44 अलग-अलग स्थानों में सशस्त्र बल एवं यातायात बल की तैनाती की गयी है। उक्त सभी स्पॉट पर पुलिस बल की सतर्कता एवं तत्परता सुनिश्चित* करने हेतु जिला में 15 राजपत्रित अधिकारियों को भी पर्यवेक्षण हेतु तैनात किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए जिले में शहर के अन्दर 24 व बाहर 44 अलग-अलग प्वॉइंट पर सशस्त्र बल एवं यातायात बल को किया गया तैनात
 
            Chhattisgarh no.1 News Portal
        
				                    Leave a comment
				            
            


 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
											 
                                 
                             
 
         
        