दुर्ग. कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से यह आव्हान किया था कि वे स्वेच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करें। मुख्यमंत्री के आव्हान पर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.एन.पी. दक्षिणकर द्वारा विश्वविद्यालय में अपील जारी की गई थी एवं अधिकारियों/कर्मचारियों से स्वेच्छापूर्वक एक दिन का वेतन कोविड-19 के रोकथाम के कार्यो हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की अपील की गई थी। इस अपील को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय के समस्त कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन विश्वविद्यालय के वित्त कार्यालय में जमा करवाया। संकलित की गई कुल राशि रू. 513867 (पाॅच लाख तेरह हजार आठ सौ सड़सठ) RTGS के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में आज 15 मई 2020 को जमा कर दिया गया।
विश्वविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिए गए इस आर्थिक सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.एन.पी.दक्षिणकर ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि रू. 5,13,867 प्रदान की गई
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment