दुर्ग। युवा जन सेवा ग्रुप निरन्तर अपनी सेवा इस महामारी के समय निस्वार्थ अपनी सेवा दे रहे है ।संस्था के सदस्य दीपक चोपड़ा, दिनेश टावरी ने बताया कि समाज सेवी संजय रूंगटा के जन्मदिन के अवसर पर शहर मे मास्क का वितरण किया। गांधी चौक में जरूरतमंद लोगों को एवम शहर के सब्जी विक्रेता को मास्क और फेस कवर का वितरण किया गया जो शहर के विभिन्न स्थान पर सब्जी बेच रहे थे एवम सभी को फेस कवर लगाकर ही बेचने का आग्रह किया।सभी श्रमिक वर्ग जो रिक्शा चालक हो या मजदूर वर्ग जो भी राहगीर बिना मास्क के दिख रहे थे उन्हें मास्क का वितरण कर लगाने का आग्रह किया, रेलवे स्टेशन के समीप जो निसहाय वर्ग थे उन्हें मास्क फेस कवर दिया गया। दुर्ग शहर कोतवाली मे पुलिस प्रशासन को मास्क फेस कवर दिया गया जिसे अन्य जनों को फेस कवर प्राप्त हो एवम सभी आम जनों से आग्रह किया अवश्य फेस कवर लगा के रखे। संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे जो निरन्तर अपनी सेवा दे रहे है। दिनेश टावरी, दीपक चोपड़ा, आशीष सेक्सरिया, आनंद जैन, सुमित बरडिया, मुकेश राठी, हरिहर देवांगन, सम्भव जैन, विनय भूतड़ा, मनीष पाटनी उपस्थित थे।
युवा जन सेवा ग्रुप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवम आगे भी सेवा निरन्तर जारी रहेगी
दुर्ग की युवा जनसेवा ग्रुप द्वारा जरूरतमंद को मास्क का वितरण किया गया
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment