रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्य जाने वाले श्रमिकों को पूरी मदद और सहायता दी जा रही है। अन्य राज्यों के श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने, नाश्ता, सेनेजाइजर, मास्क आदि दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोड़ने के लिए वाहनों का इंतजाम भी किया जा रहा है। श्रमिकों को इन व्यवस्थाओं से उनके राज्यों तक पहुंचने में बहुत बड़ी मदद मिली है जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जता रहे है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी रायपुर तथा स्वंय सेवी संस्थाओं के द्वारा राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों पर इन श्रमिकों के लिए भोजन, नाश्ते और पेयजल का इंतजाम किया गया है। भोजन और स्वल्पाहार वितरण के लिए अलग से वितरण काउंटर भी बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। इन्हें स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मास्क का वितरण किया जा रहा है। इन श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के सहायोग से इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोड़ने की भी व्यवस्था की जा रही है।
छत्तीसगढ़ होकर जाने वाले श्रमिकों को भोजन, पानी और परिवहन की व्यवस्था से मिल रही बड़ी राहत
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment