दुर्ग। 14 जून, 2025, (सीजी संदेश) : “ऑपरेशन-सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले महिला वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा बिना हेलमेट, स्कार्फ बांधकर, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, महिला वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट 53 एवं दो पहिया में तीन सवारी 36 कुल 89 महिला वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही निरंतर किया जा रहा है।
कल 13 जून को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दुर्ग-भिलाई के विशेष जगह पर पॉइंट लगाकर पुलिस विभाग के महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा ऐसे महिला वाहन चालक जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण नहीं किये थे, सकर्फ बाँध कर वाहन चला रहे थे, एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी चल रहे थे उन पर मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, जिसमें बिना हेलमेट 53 एवं 36 दो पहिया में तीन सवारी कुल 89 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। यह कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।



