भिलाई। 03 जून, 2025, (सीजी संदेश) : आंध्र स्वाभिमान एसोसिएशन भिलाई, छत्तीसगढ़ के चुनाव हेतु 25 मई से 01 जून तक शाम 6.00 से 8.00 बजे तक विभिन्न सदस्यों ने नामांकन लेकर जमा किया जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए जो कि इस प्रकार हैं -:
ए. दुर्योधन राव (अध्यक्ष),
2. वेंकट राव मूगी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
3. के. प्रसाद राव (महा सचिव),
पी. जगदीश राव (उप महासचिव)
5. के. जंगमय्या राव (सचिव)
6. एम. ईश्वर राव (कोषाधिकारी)
7. सी. एच. अप्पलस्वामी (कार्यकारणी सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी)
8. डी. शंकर राव ( का. स. सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी)
शिव कुमार रायुडू (का. स. सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी)
जे. श्रीनिवास राव ( का. स. सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी) निर्विरोध चुने गए।
आंध्र स्वाभिमान विगत 28 वर्षों से निरन्तर सामाजिक एकता के साथ सांस्कृतिक आयोजन एवं अन्य प्रकार के सेवा कार्यक्रम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं कोरबा क्षेत्र में अधिक संख्या में रहते हुए सामाजिक एकता एवं भाई चारा की भावना से निरन्तर सामाजिक कार्यों को गति देने प्रयास किया जा रहा है। नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारियों को चुनाव अधिकारी एवं वर्तमान अध्यक्ष के.उमाशंकर राव ने एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।