भिलाई। 15 मई, 2025, (सीजी संदेश) : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ओम सुधा एवं प्रधान राष्ट्रीय महासचिव निशा बराक नई दिल्ली द्वारा अनिल मेश्राम भिलाई नगर छत्तीसगढ़ को संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे लिये गये निर्णयानुसार अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि श्री मेश्राम दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठक व प्रदेश अध्यक्ष तथा अजाक्स के कार्य. प्रांताध्यक्ष पद पर कार्यरत है एवं समाजसेवा के क्षेत्र मे विभिन्न सामाजिक संगठनो, कर्मचारी संगठनो के माध्यम से पिछले तीस पैंतीस वर्षो का गहन कार्य अनुभव रखते है। शासकीय सेवा मे होने के बावजूद भी उन्होंने आरक्षण, पदोन्नति और सामाजिक समस्याओ के निराकरण हेतु निरंतर अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के आंदोलनो व प्रदर्शनो का खुलकर सफल नेतृत्व किया। विदित हो कि श्री मेश्राम वर्तमान मे नगर पालिक निगम भिलाई मे सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उनकी नियुक्ति पर बौद्ध समाज व अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के अनेक सदस्यो मे हर्ष व्याप्त है। अपनी नियुक्ति पर श्री मेश्राम ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डा.बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर द्वारा संविधान के अनुच्छेद 340 मे पिछड़ा वर्ग, अनुच्छेद 341 मे अनुसूचित जाति व अनुच्छेद 342 मे अनुसूचित जनजाति को अधिसूचित किया गया है, वे इन वर्गो को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर लाकर सामाजिक ढांचे को संवैधानिक तरीके से एकजुट व मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।