भिलाई। 23 अप्रैल, 2025, (सीजी संदेश) : भिलाई के कोसा नाला स्थित बौद्ध विहार परिसर स्थित मैदान मे 25 अप्रेल को शाम 6 बजे होने वाले सविधान बचाओ आंदोलन के लिए विशाल रैली एवं जन आम सभा के लिए 23 अप्रेल को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थल निरिक्षण किया, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भिलाई के महापौर नीरज पाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, एम आई सी सदस्य सीजू एन्थोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर एन वर्मा, धर्मेंद्र यादव, इरफ़ान खान ऍम आई सी सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चौबे, अतुल साहू, आनंद रोकडे आदि ने सविधान बचाओ कार्यक्रम की रुपरेखा एवं स्थल निरिक्षण कर अंतिम निर्णय लिए।