भिलाई 20 अप्रैल 2025। विजय दुर्ग जिले के लिए कोई नया नाम नहीं है। हर विजय नाम के व्यक्ति की अपनी एक अलग कहानी है। जिले में अब तीन विजय हो गए। लगभग सभी लोग इन्हें जानते और पहचानते हैं। एक दशक पूर्व अपने पुलिसिंग के दम पर लोगों के बीच जगह बनाई और अपराधियों के लिए सर दर्द बने हुए थे। जी हां हम नए जिले के कप्तान साहब विजय अग्रवाल की बात कर रहे हैं। चाहे वह क्राइम के मामले में हो या फिर शहर के सुगम व्यवस्थित यातायात का मामला हो सभी को अपने काम के दम पर बेहतर से बेहतर जिले को देने की कोशिश किए हैं। एसपी विजय अग्रवाल के नाम से अपराधियों में एक अलग खोप रहता है। एसपी साहब की पुलिसिंग राजनांदगांव ,जांजगीर चंपा, रायपुर , जशपुर,बलौदाबजार सहित कई जिले के जिलेवासी देख चुके हैं।
जिले में बढ़ते क्राइम और घटना, दुर्घटना रोकने में उनकी एक अलग ही रणनीति रहती है। जलते बलोदा बाजार को अपने पुलिसिंग के दम पर काबू में किए थे। वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी है। पहले जांजगीर फिर सरगुजा उसके बाद बलौदा बाजार और अब दुर्ग जिला की कमान सम्हालेंगे। इस दौरान कई अवार्ड भी एसपी विजय अग्रवाल को मिले हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने आज 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। दीपक कुमार झा सरगुजा रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे ,वहीं अभिषेक शांडिल्य राजनांदगांव के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं ।09 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं ।विजय अग्रवाल दुर्ग जिले के नये पुलिस अधीक्षक ,जितेन्द्र शुक्ला पांचवी बटालियन जगदलपुर के सेनानी, योगेश पटेल बालोद पुलिस अधीक्षक, राजेश अग्रवाल सरगुजा पुलिस अधीक्षक, एवं विजय पांडेय जांजगीर चांपा, भावना गुप्ता बालौदा बाजार भाटापारा, सूरज सिंह परिहार धमतरी, एस.आर. भगत गौरेला पेंड्रा मरवाही के नये sp होंगे।